बेगुसराय, सितम्बर 12 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बीपी इंटर स्कूल में शनिवार को 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 86 प्रतिभागियों ने अपने शोधपत्र और वैज्ञानिक परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। प्रस्तुत परियोजनाओं में से 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बेगूसराय जिले में ही किया जाएगा।

कार्यक्रम का महत्व जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा सामने आती है और उसमें निखार आता है। बच्चों ने वैज्ञानिक सोच के साथ विभिन्न समस्याओं के समाधान पर आधारित परियोजनाएं प्रस्तुत की हैं। यह प्रयास सराहनीय है। बच्चों को इसे जीवन में आगे भी जारी रखना चाहिए। उन...