10 बजे के बाद के सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध
बक्सर, मई 18 -- बक्सर। जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 10 बजे के बाद के सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा जो 31 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि तापमान में वृद्धि, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसी को देखते हुये उक्त निर्णय लिया गया है। (बक्सर से मनोज सिंह) यह भी पढ़ें- प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी में 10:30 बजे तक होगी पढ़ाई यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के चलते दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में बढ़ीं गर्मियों की छुट्टियां, देखें पूरा शेड्यूल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.