10 फुट गहरे गड्ढे से दहशत, रालोद नेता की शिकायत पर प्रशासन हरकत में
शामली, अप्रैल 24 -- कांधला। क्षेत्र में अचानक सड़क धंसने से हड़कंप मच गया। कांधला-बुढ़ाना रोड के बीच डांगरौल मार्ग पर करीब 10 फुट गहरा गड्ढा हो जाने से यातायात ठप हो गया और हादसे की आशंका से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामला संज्ञान में आते ही राष्ट्रीय लोकदल रालोद नेता राजन जावला ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मुद्दा जोरशोर से उठाया। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की। बैठक में उपस्थित अधिशासी अभियंता दीपेंद्र जयसवाल ने शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जेई ओमवीर को घटनास्थल पर भेजा। अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढे को पाट दिया गया, जिससे आवागमन सुचारू हो गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए राहत व्यक्त की। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.