प्रयागराज, जनवरी 28 -- मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब तक जिले में कुल एक लाख तीन हजार 32 मतदाताओं को नोटिस दिया जा चुका है। जबकि सुनवाई में कुल 11 हजार 34 मतदाताओं ने जवाब दिया है। जिले में 10 लाख 62 हजार मतदाताओं को नोटिस का जवाब देना है। ऐसे में कुल जारी होने वाले नोटिस के अनुपात में अब तक 10 फीसदी को ही इसे जारी किया गया है, जबकि लगभग एक फीसदी मतदाताओं ने अपना जवाब दाखिल किया है। जवाब न देने वाले मतदाताओं का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं होगा। इसलिए 31 जनवरी को एक बार फिर विशेष महाभियान चलेगा। 31 जनवरी को सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। सुबह 10 से शाम चार बजे के बीच मतदाता बीएलओ से मिलकर नए मतदाता बनने के लिए अपने फॉर्म भर सकते हैं। नए वोटर बनने के लिए फॉर्म छह भरना है, जबकि किसी मतदाता को नाम हटाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.