उन्नाव, जनवरी 12 -- उन्नाव। श्री क्षेमेश्वर मंदिर परिसर में पंडित धर्मेश कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में वर वधू परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें दो वर-वधू के घरवाले आपसी सहमति से विवाह के लिए तैयार हुए। जिनका युवा ब्राह्मण कल्याण महासभा की ओर से 10 फरवरी को विवाह कराया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि और भी परिजन अपने बच्चों के विवाह के लिए सहमति दर्ज करा सकते है। इस दौरान अनिल अवस्थी, केशव देवी बाजपेई, कमलाकंता त्रिपाठी, रत्नेश कुमार दीक्षित, अवधेश कुमार दीक्षित, रामकिशोर तिवारी, मनीष शुक्ला, जय तिवारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.