बस्ती, फरवरी 3 -- सल्टौआ। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान को लेकर सोमवार को बीडीओ अनिल यादव की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को ब्लॉक के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत एक वर्ष से लेकर सोलह वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा (एल्बेंडाजोल) टैबलेट खिलाया जाना है। बीईओ अशोक कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी विद्यालयों के बच्चों की सूची एवं बच्चों की संख्या स्वास्थ्य कर्मियों को अविलंब उपलब्ध कराए, जिससे अभियान में एक भी बच्चा छूटने नहीं पाए। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित, डॉ. मनीष, राजकपूर चौधरी, सर्वजीत चौरसिया, जयबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...