लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ। राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से काकोरी के सरसंडा गांव में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर खेती व बागवानी के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले 10 किसानों को सम्मानित किया गया। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने आम की बागवानी व सब्जी की खेती के लिए किसान रघुपति सिंह, वेद प्रकाश शुक्ला ,आशीष कुमार द्विवेदी, रीता, राज कुमार सिंह, धनंजय प्रताप और उत्कृष्ठ कृषि किसान प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड व तफारी किसान प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड को आम की मार्केटिंग व निर्यात के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार दुबे, केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के विभागाध्यक्ष...