पलामू, अप्रैल 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर डिवीजन अंतर्गत सुदना स्थित पॉवर ग्रिड में 50 मेगावाट पॉवर ट्रांसफार्मर की मेंटेनेंस के कारण शनिवार से 17 अप्रैल तक सुबह 5 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण सुदना ग्रिड से जुड़े 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र पांकी, पाटन, गाहरपथरा, कचरवा, पदमा, लेस्लीगंज, सेमरा, नावाबाजार, तुकबेरा, पोखराहा, परसाई, तेतराई, रामगढ़ एवं गांधीपुर की विद्युत आपूर्ति बाधित होगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि डिवीजन के अंतर्गत सभी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुदना स्थित पॉवर ग्रिड में 50 मेगावाट पॉवर ट्रांसफार्मर का मेंटनेंस कार्य किया जाना है। बिजली उ...