मोतिहारी, फरवरी 24 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मिट्टी जांच प्रयोगशाला में मिट्टी नमूनों की जांच अंतिम चरण में है। जिले में 15 हजार 169 मिट्टी नमूनों के लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत जांच पूरी कर ली गई है। इस लक्ष्य के विरुद्ध 14 हजार 802 मृदा स्वास्थ्य कार्ड तैयार कर निर्गत करने का कार्य भी चल रहा है। मिट्टी जांच प्रयोगशाला में मिट्टी में मौजूद 12 पैरामीटर की जांच की जाती है। दस ब्लॉक में लक्ष्य से अधिक मिट्टी नमूनों का संग्रहण व जांच : जिले में दस प्रखंडों में मिट्टी नमूनों का संग्रहण लक्ष्य से अधिक किया गया। साथ ही लक्ष्य से अधिक प्राप्त नमूनों की जांच कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी तैयार कर लिया गया है। इसमें अरेराज ब्लॉक में 494 मिट्टी नमूनों के लक्ष्य के विरुद्ध 677 नमूनों का संग्रहण कर जांच करते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड तैया...