श्रावस्ती, फरवरी 18 -- श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट वन क्षेत्र के मुरावनपुरवा गांव में एक ठेकेदार की ओर से 10 पेड़ की परमिट पर 14 सागौन के पेड़ काट लिए गए। बतया जाता है कि एक ग्रामीण ने अपने बाग से 14 पेड़ सागौन लकड़ी ठेकेदार को बेंचा था। ठेकेदार की ओर से वन विभाग से 10 पेड़ की अनुमति प्राप्त की गई। इसके बाद 14 पेड़ काटकर उठा ले गया। साथ ही अवैध कटान को छिपाने के लिए काटे गए पेड़ों के बूट को मिट्टी से ढकवा दिया। वन दारोगा विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है। अवैध कटान मिला तो दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...