देवरिया, दिसम्बर 31 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी ग्रामीण बैंक रामपुर कारखाना शाखा की पहल से 10 परिवारों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। पैसा खाते में जमा कर भूल गए लोगों को 5:45 लाख रुपए वितरित किए गए। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने बैंकों से वापस आए रुपए को ग्राहकों के परिजनों तक पहुंचाने का निर्देश दिया था। यूपी ग्रामीण बैंक रामपुर कारखाना शाखा प्रबंधक विवेक कुमार मद्धेशिया ने साथी कर्मचारियों के साथ वापस गए रुपए के मालिकों तक सूचना भिजवाना शुरू किया। उनकी पहल से 10 बैंक ग्राहक अपने कागजात लेकर बैंक पहुंचे। लिखा पढ़ी के बाद सभी 10 ग्राहकों को 5 लाख 69247 रुपए वितरित किया गया। जबकि एक और ग्राहक ने 11 साल बाद जानकारी मिलने पर ढाई लाख रुपए वापस पाने के लिए कागजात जमा किया। शाखा प्रबंधक श्री मद्धेशिया ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.