जहानाबाद, सितम्बर 9 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन और सामान्य कांडों में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में विभिन्न थानों की पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे के भीतर 11 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें हत्या का प्रयास मामले की आरोपित एक महिला शामिल हैं। लगातार छापेमारी की दबिश से घबराकर विभिन्न मामलों के 10 अभियुक्तों ने स्थानीय व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी कोटा किरण के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार शकुराबाद थाने की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया। हत्या का प्रयास के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई है। परस विगहा थाने की पुलिस ने गोनवां निवासी सहेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि हत्या का प्रयास के आरोप में उन्हें पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार उक्त लोगों के अलावा इश्तेहार ...