आगरा, मई 19 -- लखनऊ मुख्यालय से जनपद को मिले दस और अतिरिक्त दोपहिया वाहनों को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में भ्रमण के लिए रवाना किया। इससे पूर्व एसपी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन में सभी वाहनों का पूजन किया। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि यह वाहन जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने, आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने में मदद करेंगें। दो पहिया वाहनों की मदद से संकरी गलियों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं ग्रामीण इलाकों में त्वरित पहुंच सम्भव होगी। इससे पीड़ित व शिकायतकर्ता को कम समय में मदद मिल सकेगी। अपराध नियन्त्रण में भी मदद मिलेगी। एसपी ने वाहनों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। यह भी पढ़ें- डायल 112 के बेड़े में शामिल हुईं आठ नई बाइक कहा कि प्रत्येक इवेंट पर त्वरित रिस्पांस दें। इस मौके पर एएसपी व नोडल अधिकारी ...