नई दिल्ली, मई 28 -- Bihar Crime News: बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित मेहरपर मोहल्ले में महज ढाई डिसमिल(10 धूर) जमीन के विवाद ने सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दबंगई और मारपीट की इस घटना में महिलाओं और एक बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 26 मई की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो इतना घातक है कि हम आपको दिखा भी नहीं सकते। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर र ही है। आरोपी फरार हैं। घायलों में सोनिया देवी, तानिया, अजय शर्मा समेत चार लोग शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। दोनों पक्षों के घरों पर ताला लटका हुआ है और पीड़ित परिवार ने जान का खतरा बताते हुए घर छोड़ दूसरी जगह शरण लेने की...