हरदोई, जून 18 -- शाहाबाद। शाहाबाद नगर पालिका परिषद एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को नगर के मुख्य बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन, थर्माकोल की प्लेटें तथा प्लास्टिक के गिलास का उपयोग और भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई की गई। 10 दुकानदारों के यहां से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की। नियमों का उल्लंघन पर कुल 14 हजार जुर्माना भी लगाया गया। नगर पालिका अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। शासन द्वारा इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यह भी पढ़ें- सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला 83 हजार जुर्माना वसूला इसके बावजूद यदि कोई दुकानदार इसका उपयोग करता पाया...