संतकबीरनगर, फरवरी 10 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत खलीलाबाद के बड़गों में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव शामिल हुए। उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत 10 दिवस का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। जिससे जनपद के नवयुवक, नवयुवतियों को अपने कौशल के विकास में सहायता मिलेगी। साथ ही उनको प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक तकनीकी, गुणवत्ता सुधार, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, मार्केट लिंकेज की जानकारी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्व...