कटिहार, फरवरी 19 -- समेली,एक संवाददाता बिहार कौशल विकाश मिशन योजना तहत (बर्मी कंपोस्ट) विषय पर प्रखंड कृषि कार्यालय समेली में 30 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका विधिवत उदघाटन जिला उप परियोजना निदेशक शशिकांत झा एवं दीक्षा कुमारी, केवीके वैज्ञानिक पंकज कुमार प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जीविका के प्रकाश सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी भानु भवेश, कृषि समन्वयक शिवेश कुमार एवं रंजन पंडित, सहायक तकनीकी प्रबंधक कंचनमाला, कार्यपालक सहायक मुकेश कुमार आदि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। छात्रों को वर्मी कंपोस्ट उत्पादन की विधि के साथ साथ इसके फायदे जैविक खेती में इसकी अहम भूमिका, मृदा स्वास्थ्य, स्वच्छ भोजन एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने में इसकी भूमिका के अलावा बाजार संबंधित भी जानकारिय...