उरई, जनवरी 10 -- उरई। संवाददाता कोंच रोड स्थित पाठकपुरा में बायो हेल्थ अकादमी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय मर्म चिकित्सा शिविर का शनिवार को समापन हुआ। शिविर का आयोजन 1 जनवरी से किया गया था, जिसमें करीब 10 दिनों के दौरान लगभग 400 मरीजों का मर्म चिकित्सा पद्धति से उपचार किया गया। समापन के दिन करीब 50 मरीजों का इलाज किया गया। शिविर में प्रसिद्ध मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विक्रांत पटेल ने मर्म चिकित्सा पद्धति की जानकारी देते हुए बताया कि यह एक वैज्ञानिक एवं प्रभावी रोग निवारण पद्धति है, जिसके माध्यम से लगभग 80 प्रकार की बीमारियों का उपचार संभव है। उन्होंने बताया कि इस चिकित्सा पद्धति से वात रोग, आघातजन्य तंत्रिका तंत्र विकार, पैरालिसिस, कमर दर्द, स्लिप डिस्क, सायटिका, घुटनों का दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, माइग्रेन, सेरेब्रल पाल्सी, लीवर व किडनी से संबंध...