ललितपुर, दिसम्बर 15 -- ललितपुर। मर्ज का पता लगाने में अहम भूमिका निभाने वाली जिला चिकित्सालय की सिटी स्कैन मशीन अक्सर खराब पड़ी रहती है। जिस कारण चिकित्सकों को उपचार में परेशानी हो रही है। मरीज और तीमारदार अपनी संतुष्टि के लिए बाहर से सिटी स्कैन करवाकर चिकित्सकों को दिखा रहे हैं। जिला चिकित्सालय में आने वाले गम्भीर रोग से ग्रसित मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए कई अत्याधुनिक मशीनें लगी हैं। इनमें से सीटी स्कैन मशीन का सबसे अधिक उपयोग होता है। चिकित्सक रोग का पता लगाने के लिए मरीजों का सिटी स्कैन करवाते हैं। जिला चिकित्सालय में औसतन प्रतिदिन 50 मरीजों की जांच कराई जाती है। लेकिन, पिछले दस दिनों से यह मशीन खराब हो गयी है। जिसकी वजह से चिकित्सकों को मरीजों के रोग का पता लगाने में दिक्कत हो रही है। वहीं मरीजों को बाहर से सिटी स्कैन कर...