बाराबंकी, अप्रैल 25 -- बाराबंकी। गर्मी की तपिश के बीच पानी की बदहाल आपूर्ति से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। शिकायत के बाद भी आपूर्ति में सुधार न होने से शनिवार को कटरा बारादरी के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि करीब 10 दिन से पानी सही से नहीं मिल रहा है। खास कर शुक्रवार के दिन पानी नहीं मिल पाता है। जलकल विभाग से लेकर अध्यक्ष व ईओ तक से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे करीब आठ हजार लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के कटरा बारादरी नई बस्ती के निवासी सपा के पूर्व जिला सचिव हसमत अली राइन का कहना है कि 10 दिन से मोहल्ले के लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। सुबह पांच बजे कुछ देर के लिए पानी आता है, नल खोलने पर सिर्फ बूंदे टपकती हैं। शाम को पानी फिर आता है, लेकिन प्रेशर इतना कम रहता ह...