लोहरदगा, मार्च 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के बेटहट आनंदपुर पोखराटोली गांव में आसमानी बिजली गिरने से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण करीब 20-22 बिजली उपभोक्ता पिछले 10 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे टोला में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति विभाग को लिखित आवेदन देकर जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो उन्हें मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा।ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर आसमानी बिजली गिरने से अचानक खराब हो गया, जिसके बाद से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप्प है। बिजली नही...