नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Stock Market Updates: बीते 10 कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजारों के लिए किसी सपने से कम नहीं रहे हैं। इस दौरान निफ्टी में 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जोकि 2026 की सबसे बड़ी उछाल में से एक है। इस तेजी के बाद भी कई रिटेल निवेशकों का पोर्टफोलियो उस हिसाब से नहीं बढ़ा है। इसके पीछे की वजह लार्ज कैप स्टॉक है। यह उछाल बड़ी कंपनियों के शेयरों तक सिमट कर रह गया है। बता दें, 23 अक्टूबर को निफ्टी 22600 अंक पर था। वहीं, 6 नवंबर को 25030 अंक पर बंद हुआ है। यानी कुल 2430 अंकों की उछाल इस दौरान देखने को मिली है। पिछले 8 महीने में पहली बार निफ्टी 25000 अंक के पार गया है। इस तेजी के पीछे की वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, विदेशी निवेशकों की तरफ से की गई खरीदारी और मजबूत कॉरपोरेट की कमाई है। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में किस...