गोरखपुर, फरवरी 7 -- मोतियाबिंद सर्जरी कांड सिकरीगंज। हिन्दुस्तान संवाद न्यू राजेश हाईटेक अस्पताल के मोतियाबिंद सर्जरी कांड में जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को चार डॉक्टरों की जांच टीम अस्पताल पहुंची। उन्होंने परिसर की जांच की। संचालक से कागजात तलब किए। बीते रविवार को अस्पताल में 32 मरीजों की मोतियाबिन्द की सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद 11 मरीजों की आंखों में संक्रमण हो गया। छह मरीजों की हालत नाजुक है। वे दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर के अस्पतालों में भर्ती हैं। एडिशनल सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि इस मामले की जांच 10 दिनों में पूरी होगी। चार डॉक्टरों की टीम ने मरीजों के बयान लेने का फैसला किया है। यह जांच एडिशनल सीएमओ डॉ. एके चौधरी, बीआरडी के नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रामयश यादव, जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. सुबोध कुमार व उरुवा पीए...