10 दिन में दो बार टूटी नाली की पुलिया, आवागमन बाधित
कन्नौज, जून 25 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। नगर के मोहल्ला बिरतिया स्थित जनता मंदिर के पास नाली पर बनाई गई पुलिया एक बार फिर टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पिछले दस दिनों के भीतर यह दूसरी बार है, जब पुलिया का निर्माण कराया गया, लेकिन वह कुछ ही दिनों में धराशायी हो गई। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि पुलिया के टूट जाने से पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण नई बनी पुलिया भी अधिक समय तक टिक नहीं पा रही है। उनका कहना है कि इससे पहले भी पुलिया टूट चुकी थी और काफी प्रयासों के बाद उसका निर्माण करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.