पलामू, जून 29 -- Palamu five family members die: झारखंड के पलामू जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत 10 दिन के भीतर हो गई। हर कोई इस बात से हैरान-परेशान है, आखिर इन मौतों के पीछे का राज क्या है? शुरुआती जांच में अधिकारियों ने आशंका जताई है कि परिवार 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' नामक बीमारी की चपेट में आया है। ऐसा मिलावटी खाद्य तेल के सेवन से हो सकता है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।10 दिनों में उजड़ गया पूरा परिवार यह मामला पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के सिक्का गांव का है। मृतकों की पहचान कुलदीप महतो (50), उनकी बेटी बबीता कुमारी (20), दूसरी बेटी इंदु कुमारी, बहू श्वेता देवी (28) और बेटे नकुल महतो (20) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सबसे पहल...