संभल, मार्च 15 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव पंवारी में पांच मार्च की रात डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने की घटना को दस दिन बीत चुके हैं लेकिन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पंवारी गांव में पांच मार्च को अमरीश के घर के बाहर डीजे पर अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर डीजे बंद कराने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने डीजे बंद करने का भरोसा दिया लेकिन फिर से डीजे शुरू कर दिया। पुलिस दोबारा पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर से पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। जिसमें सिपाही मदनगोपाल घायल हो गया, जबकि चौकी प्रभारी रामेंद्र पाल सिंह भी चोटिल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में 13 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार...