नई दिल्ली, जून 5 -- ओडिशा की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। हाल ही में बीजू जनता दल (BJD) का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले पूर्व सांसद देबाशीष सामंतराय को BJP ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।BJD से इस्तीफा और BJP में वापसी देबाशीष सामंतराय तीन बार विधायक और पूर्व सांसद रह चुके हैं। उन्हें फरवरी 2024 में BJD की ओर से राज्यसभा भेजा गया था। उनका यह कार्यकाल अप्रैल 2030 तक चलना था, लेकिन उन्होंने चार साल पहले ही 25 मई को नवीन पटनायक की पार्टी (BJD) से इस्तीफा दे दिया। इसके ठीक अगले दिन उन्होंने BJP का दामन थाम लिया। पार्टी में शामिल होने के महज 10 दिन बाद ही BJP ने उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बना दिया है। सामंतराय ने इस पर कहा कि उन्हें इसकी उम्मीद थी क्योंकि उनके कार्यकाल के...