10 दिन के अंदर जवाब दो, CJI सूर्यकांत का मोदी सरकार को आदेश; CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़ा है मामला
नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्तूबर को आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान कई पूर्व मुख्यमंत्रियों, नेताओं और आम लोगों को हिरासत में लिए जाने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र और दिल्ली सरकार से विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। शीर्ष अदालत ने इसके लिए दोनों सरकारों को 10 दिन का वक्त दिया है। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने यह आदेश तब दिया, जब केंद्र की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि हिरासत में लेने से जुड़े आरोपों को लेकर दाखिल कुछ याचिकाओं में ही हलफनामे दाखिल किए गए हैं। पीठ ने केंद्र और दिल्ली को 10 दिन में जवाब दाखिल करने को कहा। याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया कि अगर वे कोई हलफनामा दाखिल करना चाहते हैं, तो वे एक सप्ताह में उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.