बेगुसराय, जनवरी 19 -- नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते दस दिनों से लापता दो किशोरियों को नावकोठी पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही, इस मामले में संलिप्त एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है। प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि किशोरियों के पिता द्वारा थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही दस लोगों पर बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी। तकनीकी साक्ष्य एवं मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों किशोरियों को बेगूसराय से बरामद किया। बरामदगी के बाद उनका बयान कलमबंद कराने के लिए न्यायालय भेजा गया है। इस कार्रवाई में एसआई विश्वजीत कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...