दुमका, जुलाई 1 -- सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चिलरा गांव स्थित एक कुएं से 10 दिनों से लापता किशोरी का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान चिलरा गांव निवासी पूजा कुमारी (16) के रूप में हुई है। वह सरैयाहाट स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नवम वर्ग की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार पूजा पिछले 10 दिनों से घर से लापता थी। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार को चिलरा गांव के एक कुएं में शव तैरता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरैयाहाट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव काफी दिनों से पानी में रहने के कारण सड़-गल चुका था। परिजनों द्वारा शव की पहचान पूजा कुमारी के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ल...