10 दिनों से बाधित है विद्युत आपूर्ति
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- लालगंज। आंधी के चलते पिछले 10 दिनों से लालगंज के लालूपुर गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित है। गुरुवार को भी विभाग गांव में आपूर्ति बहाल नहीं कर सका। हालांकि ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए निगम ने गांव में पोल गिरा दिया। विभागीय कर्मियों का कहना है कि हैड्रा मशीन उपलब्ध न होने के कारण पोल खड़ा नहीं किया जा सकता। विभागीय कर्मियों का जवाब सुनकर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया। वहीं अब भी आंधी से प्रभावित कई हिस्सो में भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। एसडीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित कर शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्रों मे आपूर्ति की बहाली करा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.