रामगढ़, मई 21 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर गुरुवार को उपायुक्त ऋतुराज ने समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने उपायुक्त सहित अन्य को जानकारी दी गई कि वर्ष 2026-27 में जिला अंतर्गत 4 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं 2 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु प्रखंड स्तरीय समिति से विद्यार्थियों की सूची प्राप्त है। मौके पर उन्होंने प्राप्त सूची के संबंध में सभी को जानकारी दी गई।बैठक के दौरान जिला स्तरीय समिति की ओर से प्रखंड स्तरीय समिति से प्राप्त बच्चों की सूची पर चर्चा के उपरांत बच्चों के नामांकन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने 10 दिनों के अंदर नामांकन की प्रक्रिया शुर...