भदोही, जनवरी 7 -- भदोही, संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्व विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। आनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन हार्डकापी जमा करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि आठ से 10 जनवरी तक आनलाइन आवेदन की हार्ड कापी जमा करना होगा। 11 एवं 12 जनवरी को प्रधानाचार्यों पोर्टल पर सत्यापन किया जाएगा। 13 को सत्यापन की हार्ड कापी डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी। 15 तक कार्यालय में सत्यापन का काम होगा। 20 जनवरी को जिला समिति के समक्ष अनुमोदन को प्रस्तुत किया जाएगा। 21 को समीक्षा होगी, 22 से 26 तक मांग का सृजन होगा। कहा कि 28 जनवरी को शिक्षा निदेशालय द्वारा विद्यार्थियों के खातों में धनराशि को भेज दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.