कोडरमा, दिसम्बर 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के तापमान में गिरावट और हवा के चलने के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। इसके चलते जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार की रात में सड़कें जल्दी ही सूनी पड़ गईं। कोडरमा का न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कोडरमा और आसपास के इलाकों में सर्द हवा चलने के कारण तापमान में कमी आयी। अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। अगले दो दिनों के दौरान तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। बावजूद इसके आसपास के इलाके में अपेक्षाकृत अधिक ठंड रहेगी। लेकिन शहरी क्षेत्र में दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में फिर कमी आएगी। इस दौरान सर्द हवा का आना जारी रहेगा। सुबह में कुहासा घने हो सकते हैं। लेकिन सूर्योदय के दो घंटे बाद कुहासा साफ होगा। अगले चार दिनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.