हापुड़, जून 9 -- गाजियाबाद मुरादाबाद के बीच आॅटोमेटिक ब्लाक सिग्नलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। लगातार दूसरे दिन भी सुबह 10 बजकर 5 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक हापुड़ पिलखुवा के बीच 2.35 घंटे का ब्लाक रहा। हालांकि इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। यह भी पढ़ें- राजधानी समेत नौ ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था बदलीरेलवे द्वारा निर्णय वहीं रेलवे ने इस कार्य के चलते निर्णय लिया है कि 16 जून तक करीब 10 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। इस कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। आॅटोमेटिक ब्लाक सिग्नलिंग कार्य के चलते 13 जून को छपरा जंक्शन से दिल्ली जंक्शन के बीच चलने वाली (15115) लोकनायक एक्सप्रेस अमरोहा, हापुड़ के बजाय मुरादाबाद, रुड़की, देवबंद होकर चलेगी। 13 जून को न्यू जलपाईगुड़ी से आनंद विहार जाने वाली टर्मिनल जाने वाली...