नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। टाटा इनवेस्टमेंट के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 15 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 10, 400 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन अपने शेयर का बंटवारा करने जा रही है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़े में बांट रही है। टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में पिछले 5 साल में 1100 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 14 अक्टूबर है शेयर के बंटवारे की रिकॉर्ड डेटटाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन पहली बार अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर रही है। टाटा ग्रुप की यह मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयर को 1:10 के रेशियो में बांट रही है। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.