रामगढ़, जून 7 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल से प्रभावित चार गांव बलकुदरा, जयनगर, रसदा और गेगदा के ग्रामीणों की बैठक रविवार को बलकुदरा में हुई। इसकी अध्यक्षता बलकुदरा के मुखिया विजय मुंडा और संचालन जयनगर की मुखिया हीरा देवी ने किया। बैठक में पीवीयूएनएल पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अब वे किसी के झांसे में आने वाले नहीं है। बैठक में ग्रामीणो ने 10 जून से छाई डैम का काम अनिश्चितकाल के लिए ठप कराने का एलान किया। कहा कि जब तक पीवीयूएनएल प्रबंधन और रामगढ़ जिला प्रशासन उनकी मांग पूरी नहीं करता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में जिला परिषद सदस्य राजाराम प्रजापति, लालू महतो, अनिकेत सोनी, अर्जुन सिंह, पंचम साव, जुमन अंसारी, दिनेश मुंडा, सनोज उरांव, शंकर प्रजापति, संदीप मुंडा, जगन्नाथ गंझू, चंदन महतो, मेघा प्रजापति, अ...