10 जून तक मकान सूचीकरण पूरा करने का लक्ष्य, नगर निगम ने बढ़ाई सख्ती
जमशेदपुर, जून 5 -- जिले में चल रहे मकान सूचीकरण अभियान को गति देने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर मानगो नगर निगम सहित सभी शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में अभियान तेज कर दिया गया है। पहले नियुक्त 504 प्रगणकों की संख्या बढ़ाकर 513 कर दी गई है, जबकि सात प्रगणकों को बदला गया है। अभियान में लापरवाही बरतने वाले 30 पीडीएस दुकानदारों और शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए उपायुक्त को रिपोर्ट भी भेजी गई है।बुधवार को प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव और चार्ज पदाधिकारी सह सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार ने समीक्षा बैठक कर सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि गुरुवार तक प्रत्येक क्षेत्र में कम से कम 25 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया जाए।नगर यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.