रामगढ़, जुलाई 4 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक शुक्रवार को भदानीनगर के कुरसे गांव में हुई। इसकी अध्यक्षता तुलसी बेदिया और संचालन संतोष यादव ने किया। इसमें मुख्य रूप से मोर्चा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रंजीत बेसरा और केंद्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र मांझी उपस्थित थे। बैठक में वक्ताओं ने सीसीएल प्रबंधन की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि चारो राजस्व ग्राम के रैयत-विस्थापितों के साथ छल किया जा रहा है। इसलिए अब वे प्रबंधन के झूठे वायदों पर यकीन नहीं करेंगे। वक्ताओं ने साफ कहा कि प्रबंधन की उदासीन नीति और वायदा खिलाफ के विरूद्ध अब आर-पार की लड़ाई होगी।इसके पहले चरण में मोर्चा 10 जुलाई से भुरकुंडा कोलियरी का चक्का अनिश्चितकाल के लिए जाम करेगा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: संयुक्त मोर्चा ने मुद्दों को लेकर बनाई आंदोलन की रणनीति बैठ...