चक्रधरपुर, जुलाई 4 -- चक्रधरपुर। रेलवे कर्मचारियों की पेंशन संबंधी त्रुटियों के संशोधन के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के कार्मिक विभाग ने कर्मचारी दर्शन शिविरों का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 7 से 14 जुलाई तक सीनी, आदित्यपुर, चक्रधरपुर, चाईबासा और टाटानगर में अलग-अलग तिथियों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। सीनी में 7 जुलाई, आदित्यपुर में 9 जुलाई, चक्रधरपुर में 10 जुलाई, चाईबासा में 11 जुलाई तथा टाटानगर में 14 जुलाई को शिविर लगाया जाएगा।चक्रधरपुर में 10 जुलाई को एसएसई (पी-वे) कार्यालय परिसर में शिविर आयोजित होगा। इसमें एचआरएमएस के ओएस सुबोध कुमार सुमन, कल्याण अधिकारी कृष्णा बोदरा, पंकज कुमार प्रसाद, विनोद राम सुमन और सोनू कुमार नायक उपस्थित रहकर कर्मचारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं और त्रुटियों का समाधान करेंगे। रेल मंडल ने संबंधित कर्...