लखनऊ, अक्टूबर 7 -- - डीजीपी के स्टाफ अफसर पूर्णन्दु सिंह एसपी बागपत बने यह भी पढ़ें- यूपी में बड़े स्तर पर तबादले; कई जिलों के पुलिस कप्तान समेत 20 आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारी बदलीपुलिस अधीक्षकों का तबादला -बाराबंकी, बस्ती, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन व बागपत के पुलिस अधीक्षक बदले लखनऊ, विशेष संवाददाता पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। शासन ने 10 जिलों के एसपी समेत 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। एडीजी तकनीकी सेवाएं भगवान स्वरूप श्रीवास्तव को एडीजी क्राइम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अब तक एडीजी यातायात ए.सतीश गणेश एडीजी क्राइम का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। जिन जिलों की कमान बदली गई है, उनमें बाराबंकी, बस्ती, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन व बागपत शामिल हैं।नवपदोन्न...