हरदोई, जनवरी 6 -- हरदोई। उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि भूमि प्रबन्धक समिति ग्राम पंचायत साखिन व ग्राम कोर्रिया परगना गोपामऊ ने चार-चार लोगों के नाम आवास स्थल आवंटन प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। एसडीएम ने कहा कि यदि आवास स्थल आवंटन में किसी को कोई आपत्ति है तो वह 10 जनवरी 2026 तक अपनी आपत्ति तहसील सदर उनके कार्यालय में प्रेषित करें। निर्धारित तिथि तक आपत्ति नहीं आने पर अग्रिम कार्यवाही विधिसम्मत की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...