बेगुसराय, दिसम्बर 31 -- बरौनी। बरौनी से नई दिल्ली तक जाने वाली हमसफ़र एक्सप्रेस लगभग एक सप्ताह से घंटों विलंब से खुल रही है। इससे उक्त ट्रेन से सफर करने वाले खासकर रिज़र्वेशन वाले यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। यात्री परिजनों व सामान के साथ समय से स्टेशन तो पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें इस भीषण ठंड में घंटों प्लेटफार्म पर बैठने की विवशता बनी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को भी उक्त ट्रेन बरौनी से 10 घंटे विलंब से खुली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...