बरेली, जून 3 -- आंवला। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के पारेषण उपखण्ड-तृतीय 132 केवी उपकेन्द्र आंवला द्वारा जरूरी तकनीकी कार्य के चलते बुधवार को क्षेत्र के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत पारेषण विभाग ने सुचारू कार्य के लिए वितरण खंड से सुबह से शाम तक का लंबा शटडाउन मांगा है। एसडीओ ने बताया कि 132 केवी बदायूँ-बिसौली लाइन को 400 केवी उपकेन्द्र ओसीटीएल बदायूँ से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस लाइन पर स्ट्रिंगिंग तार खींचने का कार्य बेहद जरूरी है, जिसके चलते सुरक्षा के लिहाज से बिजली कटौती की जाएगी। बुधवार सुबह 08बजे से शाम 06बजे तक कुल 10 घंटे टाँडा लाइन एवं सेंधा लाइन का शटडाउन रहेगा। यह भी पढ़ें- हवनपुरा फीडर में आज 10 बजे से शाम 6 बजे तक कटेगी बिजली इस कारण इन दोनों लाइनों और इनसे जुड़े सब-स्टेशनों से प...