गोपालगंज, मार्च 29 -- मांझागढ़। एसएस बालिका हाई स्कूल गोपालगंज की छात्रा प्रिया कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 472 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनके पिता मुन्ना प्रसाद किसान हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद प्रिया ने रोजाना करीब 10 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। प्रिया ने बताया कि उन्होंने रटने के बजाय विषयों को समझने पर अधिक ध्यान दिया। नियमित रिवीजन और स्वयं बनाए नोट्स उनकी सफलता का आधार रहे। उनका मानना है कि अनुशासन और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। प्रिया का सपना इंजीनियर बनकर समाज और देश के विकास में योगदान देना है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...