10 घंटे तक अवरुद्ध रहा मार्ग, वार्ता के बाद जाम समाप्त
धनबाद, जुलाई 8 -- भू-धंसान की घटना के बाद मंगलवार देर शाम मुआवजा व पुनर्वास को लेकर कतरास थाना में थानेदार प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में प्रशासन, बीसीसीएल और प्रभावित ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। इसमें रेस्क्यू टीम द्वारा बुधवार को क्षतिग्रस्त आवासों में सामान निकालने, अवैध उत्खनन के मुहाना को पूरी तरह से बंद करने, जेआरडीए के तहत बेलगड़िया में 12 लोगों को आवास मुहैया कराने पर सहमति बनी। बुधवार को प्रभावितों को शिफ्ट कराया जाएगा। इसके बाद रात करीब आठ बजे सड़क जाम समाप्त करा दिया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: छाताबाद फुटबॉल ग्राउंड के पास भू-धंसान, बने गोफ में समाया तालाब का पानीसड़क जाम की घटना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.