मधुबनी, मई 17 -- लदनियां Rs.। थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। पहले मामले में शनिवार को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर योगिया गांव में कार्रवाई की गई। विद्या कुमार की झोपड़ी से 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने तीन युवकों को दबोचा, जिसमें नेपाल के सिरहा जिले के दीपक कुमार, वर्दीवन गांव निवासी गुलशन कुमार व इनरवा गोठ द्योधा के राहुल कुमार शामिल हैं। इसके पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान 10 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल व एक तराजू बरामद किया था। वहीं दूसरे मामले में अराहा स्थित एसएसबी कैंप के जवानों ने 135 लीटर नेपाली देसी शराब व बाइक के साथ एक धंधेबाज को दबोचा। यह भी पढ़ें- अररिया: सीमापार नेपाल में नशीली पदार्थ के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार जिसकी पहचान म...