10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
देवघर, मई 20 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिले में बढ़ते ब्राउन शुगर कारोबार के खिलाफ एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर मोहनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर नगर, रिखिया और मोहनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अब तक मामले में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, उसके पास से करीब 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने कई अन्य लोगों के नाम बताए, जो इस अवैध कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। उसके बाद पुलिस ने देर रात तक अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। अभियान में मोहनपुर थाना पुलिस के साथ टेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.