10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त
अररिया, अक्टूबर 1 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर, एक अपाचे बाइक और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए। एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा की एफ समवाय जोगबनी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 180/01 के पास इंद्रानगर, खजूरबाड़ी-टिकुलिया रोड पर गश्त शुरू की थी। इसी दौरान भारत की सीमा में करीब 400 मीटर अंदर दो लोगों को बाइक से आते देख रोककर तलाशी ली गई। यह भी पढ़ें- ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार मादक पदार्थ जांच किट से जांच के दौरान 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंद्रानगर व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.