10 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे झारखंड आंदोलनकारी
गिरडीह, जून 5 -- जमुआ। गुरुवार को जमुआ प्रखंड स्थित झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक राजकुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रखंड के आंदोलनकारियों ने 10 जून को रांची में मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी आंदोलनकारी 9 जून की रात -अपने वाहनों अथवा अन्य साधनों से रांची के लिए रवाना होंगे। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रखंड स्तर पर पदाधिकारियों के चयन कर इसकी सूचना जिला संघर्ष मोर्चा को भेजने पर भी सहमति बनी। बैठक में ओमप्रकाश महतो, हरिहर प्रसाद पुरी, रामदेव वर्मा, कामदेव प्रसाद चौधरी, रवि कुमार, राजेंद्र राम, रविंद्र सिंह, नजीर उद्दीन, मो. मतीन, मो. लियाकत अंसारी, अरुण सिंह, लहू पांडेय समेत कई आंदोलनकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- दुलमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.